{"_id":"61770736fba9ea223d3fc33c","slug":"crime-barabanki-news-lko6017297155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में मारपीट, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में मारपीट, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। एसयूवी सवार दबंगों ने सोमवार की शाम जनसेवा केंद्र व किराने की दुकान पर पहुंचकर पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों की जमकर पिटाई की। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुुंचाया। जहां से दो को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नैनखेरा चौराहे की है। यहां पर रमेश चंद्र उर्फ राजू की जनसेवा केंद्र व किराने की दुकान है। सोमवार की शाम को यहां पर दो एसयूवी वाहनों से करीब 15 युवक पहुंचे। पुरानी रंजिश को लेकर उन्होंने वहां मौजूद संदीप मौर्य, सुनील व अनुराग की पिटाई कर दी। अपने बचाव में उन्होंने भी ईंट पत्थर चलाए।
मगर, दबंग एसयूूवी में सवार हो भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संदीप, सुनील व अनुराग को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सत्यनाम मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह मुन्नू , सुरेश कुमार सिंह पप्पू व उनके बेटे राजेश व अनिल तथा युवराज सिंह व विजय कुमार सिंह समेत आठ-दस अन्य पर लाठी डंडों से मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर से अनिल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विपक्षी सत्यनाम, रामनरेश, समर बहादुर, राजू व रामकरन ने उनकी पानी निकासी की नाली बंद कर थी, जिससे पानी भर गया था। इसकी शिकायत दो दिन पहले एसडीएम से की गई थी। जिसके चलते उन लोगों ने मेरे भाइयों को दुकान में घुस कर पीटा। मामले में पहले लापरवाही के आरोप में एक दारोगा को तत्कालीन एसपी ने निलंबित भी कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक बीके वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।