फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

सरयू पुल पर मिली बाइक, कर्मचारी लापता

Mon, 25 Oct 2021 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
गनेशपुर (बाराबंकी)। रामनगर इलाके के संजय सेतु पर रविवार सुबह सप्लाई ऑफिस का एक कर्मचारी बाइक खड़ी कर लापता हो गया। स्थानीय लोगों ने उसके द्वारा सरयू नदी में छलांग लगा देने की आशंका जताई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है। हालांकि देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

ग्राम भरसवां निवासी संतोष यादव (29) रामनगर तहसील के सप्लाई ऑफिस में संविदा कर्मचारी है। वह रविवार सुबह करीब छह बजे घर से बाइक लेकर निकला था। आठ बजे तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश करनी शुरू कर दी। इस दौरान संतोष की बाइक सरयू नदी के संजय सेतु पर खड़ी मिली। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

लोगों को आशंका है कि युवक ने नदी में छलांग लगा दी है। हालांकि किसी ने छलांग लगाते नहीं देखा। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश के प्रयास कर रही है। इससे पहले मरकामऊ के ग्राम प्रधान ने भी सेतु पर बाइक खड़ी कर छलांग लगा दी थी। जिसका शव 55 किलोमीटर दूर बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नारदमुनि सिंह ने बताया कि घर वालों ने लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद से नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। युवक घर से नाराज होकर निकला था, इसके पीछे क्या कारण है, जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
नहाते समय तालाब में डूबकर युवक की मौत
दरियाबाद। तालाब में नहा रहे एक युवक की डूबकर मौत हो गई। युवक को डूबते देख ग्रामीणों के शोर से काफी लोग एकत्र हो गये। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गयी। इसके बाद कड़ी मशक्कत से युवक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम इमिलिहा निवासी कल्लू रावत (31) गांव के बाहर स्थित तालाब में रविवार को दोपहर बाद नहा रहा था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। तालाब किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण व परिवारीजन मौके पर पहुंच गए।

इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। कुछ देर में पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद युवक की तलाश शुरू हुई। करीब दो घंटे के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ल का कहना है कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed