फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण एजेंसी के प्लांट पर मारपीट, युवक की मौत

Mon, 25 Oct 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण एजेंसी के प्लांट पर मारपीट में घायल एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पर पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन प्लांट कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक प्लांट कर्मी को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। चोरी का डीजल व गिट्टी औने-पौने दाम पर खरीद व बिक्री को लेकर विवाद में मारपीट होने की चर्चा है।
विज्ञापन

कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित पेचरुआ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण एजेंसी के प्लांट पर शनिवार की देर शाम को मारपीट हुई थी। घटना में घायल नरौली गांव निवासी रामअचल यादव (28) की रविवार भोर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रात को मृतक के परिवारीजन उसे घायल अवस्था में लखनऊ के केजीएमयू ले गए थे और देर रात अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर वापस घर आ गए थे।
विज्ञापन

भोर में हालत बिगड़ने पर उसको सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता अहरवादीन यादव ने बताया कि उनका पुत्र बाइक से घर लौट रहा था। तभी पेचरुआ प्लांट के पास तीन लोगों ने रंजिश में लाठी-डंडों से मारापीटा जिससे गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर निर्माण एजेंसी कर्मी रंजीत सिंह, विकास कुमार व अभिषेक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मारपीट में घायल विपक्षी रंजीत सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे क्या कारण है, इसका पता किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

गिट्टी व डीजल चोरी बनी मारपीट की वजह
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर निर्माण एजेंसी कर्मियों से चोरी का डीजल खरीदने पर वर्चस्व बनाने को लेकर 30 जून 2020 को दो गुटों में मारपीट हुई थी। इसमें गोली लगने से बरांवा निवासी अमित सिंह की मौत हो गई थी और कुलदीप तिवारी घायल हुआ था। घटना में हत्या के मुख्य आरोपी सोनू शुक्ल ने आत्महत्या कर ली थी। प्लांट कर्मियों से धन उगाही को लेकर मारपीट की सूचना पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस रातभर मृतक व उसके साथियों की तलाश में दबिश देती रही। पुलिस टीम ने रात को नरौली, बरावा व समनामऊ में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed