फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
सूरतगंज (बाराबंकी)। क्षेत्र में एक युवक का शव बुधवार रात पुलिस ने संदिग्ध हालात में नाले से बरामद किया। पुलिस ने पहचान के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से शराबी की शीशी मिली है। इससे पुलिस ने शराब के नशे में नाले में गिरने से मौत की आशंका जताई है। जबकि ग्रामीण युवक की हत्या करने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में नाले में मिले शव की पहचान जिला सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के गोंदहा निवासी सुंदरलाल विश्वकर्मा (35) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कारपेंटर का काम करता था। बुधवार शाम अपनी बाइक से साली को छोड़ने फतेहपुर गया था।
विज्ञापन

उधर से वापस लौटने के बाद भी देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। इधर, राहगीरों ने हेतमापुर मार्ग पर पंडितपुरवा के पास नाले में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर उसकी पहचान की। साथ ही तलाशी में मृतक के जेब से शराब की शीशी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि नशे की हालत में युवक की पुल से गिरने से मौत हुई है। हालांकि युवक की बाइक पुल पर ही खड़ी मिली। इस बाबत इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शराब के नशे में बाइक खड़ी कर पुल से कूदने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed