{"_id":"6158acea8ebc3e61f33ec888","slug":"crime-barabanki-news-lko598336243","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार ठगी का शिकार हुआ गल्ला व्यवसाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 हजार ठगी का शिकार हुआ गल्ला व्यवसाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। गेहूं बेचने के नाम पर ठग ने गल्ला व्यवसायी से 40 हजार की ठगी कर फरार हो गया। थाने पहुंचे पीड़ित व्यवसायी ने मामले की शिकायत की है। व्यापारी ने ठग के साथ आए एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
मामला टिकैतनगर कस्बे का है। यहां पर टिकैतनगर बारिन बाग मार्ग पर भूमि ट्रेडर्स के नाम से ओमकार सोनी की गल्ला खरीद की दुकान है। शुक्रवार की शाम अजईमऊ निवासी शिववचन अपने साथ एक अन्य व्यक्ति को लेकर पहुंचे और 26 क्विंटल गेहूं बेचने की बात कही। ठग ने पास के एक अस्पताल के एक कमरे में गेहूं लगा होने की बात बताकर गाड़ी ले चलने और वहीं पर गेहूं लदाने को कहा।
व्यापारी अपनी गाड़ी व मजदूर लेकर ठगों के साथ उनके बताए जगह पर पहुंचा तो वहां ताला बंद था। इस बीच व्यापारी ने गेहूं लदने के बाद ही पैसा देने को कहा तो ठग ने साथ गए शिववचन को व्यापारी के साथ छोड़कर पैसे ले लिए और कमरे की चाभी लाने के बहाने चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो व्यापारी ने शिववचन से पूछा कि वह वापस क्यों नहीं आया।
विज्ञापन
तो ठग के साथ गए शिववचन ने बताया कि वह उसे पहचानता नहीं है। इतना सुनकर व्यापारी के होश उड़ गए। व्यापारी जब तक उसे ढूंढने का प्रयास करता तब तक वह मौके से दूर निकल चुका था। पीड़ित व्यापारी ने ठग के साथ आए शिव वचन को पुलिस के हवाले कर दिया और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले में फरार ठग की तलाश में जुटी हुई है लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।