{"_id":"612fcdab8ebc3eb6f9737d61","slug":"crime-barabanki-news-lko5936526119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनगो को कालर पकड़कर घसीटा, मूकदर्शक रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानूनगो को कालर पकड़कर घसीटा, मूकदर्शक रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठी (बाराबंकी)। पुलिस बल को लेकर विवादित भूमि की मेड़बंदी कराने गई राजस्व टीम के साथ दबंगों द्वारा जमकर अभद्रता की गई। कानूनगो को कालर पकड़कर घसीटा गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी मात्र तमाशबीन बने पूरा मंजर देखते रहे। इस मामले में राजस्व निरीक्षक ने थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एसडीएम रामसनेहीघाट के निर्देश पर असंद्रा थाना क्षेत्र के हकामी गांव में विवादित भूमि की पैमाइश व मेड़ बंदी कराने को राजस्व निरीक्षक सूर्यपुर श्रीनिवास त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित टीम बुधवार को पुलिस फोर्स के साथ पहुंची थी। पुलिस की मौजूदगी में राजस्व टीम द्वारा जैसे ही मेड़बंदी का कार्य शुरू कराया गया तभी गांव के कुछ दबंगों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगो का कहना था कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और स्थगन आदेश भी है। बावजूद इसके राजस्व विभाग मेड़बंदी कराने में जुटा रहा।
विरोध के बाद भी जब कार्य नहीं रुका तो हंगामा कर रहे ग्रामीण राजस्व टीम से उलझ गए और दोनों पक्षों में मेड़बंदी को लेकर नोकझोंक होने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने कानूनगो को कालर से पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया। इसके बावजूद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी हस्तक्षेप करने की बजाय बस मूक दर्शक बने तमाशा देखते रहे। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद राजस्व टीम को मौके से भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन
बाद में राजस्व निरीक्षक ने थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं दूसरी ओर गांव की कुछ महिलाएं भी थाने पहुंची और राजस्व निरीक्षक पर न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बाद भी पुराने मार्ग को जेसीबी मशीन से खुदवाने व विरोध करने पर लात घूंसों से मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।