{"_id":"61269b8f8ebc3e79c006acd9","slug":"crime-barabanki-news-lko592742384","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध हालात मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलहरा (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताकर पुलिस को बताया। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
डीघवा मजरे कैथा निवासी शेरा के पुत्र संजीत का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व थाना रामनगर के खाल खुर्द निवासी गौतम की पुत्री पुष्पा के साथ हुआ था। लगभग चार माह पूर्व पुष्पा ने एक बालक को जन्म दिया था। तब से पुष्पा का स्वास्थ्य काफी खराब रहता था।
करीब दिन 15 दिन पूर्व पुष्पा अपने मायके थाना रामनगर के खाल खुर्द गई थी। रक्षाबंधन में अपने पति संजीत के साथ ससुराल वापस आई थी। बताया जा रहा है कि पुष्पा काफी बीमार थी। मंगलवार की देर शाम पुष्पा की हालत काफी खराब हो गई। परिवारीजन पुष्पा को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गये।
विज्ञापन
जहां से गंभीर दशा में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय पुष्पा की मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज के कारण पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है, मृतका के पिता की आशंका पर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाई की जायेगी। (संवाद)