फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Wed, 14 Jul 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद किया गया है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के हड्डीगंज मोहल्ले के पास मंगलवार की दोपहर एक युवक का क्षतविक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान रंजीत कुमार (22) निवासी ग्राम कुरेलवाशाहपुर कोतवाली देवा के रूप में की गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई नीरज कुमार ने बताया कि वह दोनों भाई एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करते थे। सोमवार रात दोनों भाईयों ने नौकरी करने के बाद मंगलवार को सुबह घर पहुंचे थे। इसके बाद रंजीत बाइक लेकर घर से निकल गया। जिसके बाद दोपहर में पुलिस से सूचना मिली कि उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई का कहना है कि रंजीत ने सुसाइड किया है लेकिन इसके पीछे कारण क्या है यह नहीं बताया जा रहा है। कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed