फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

मुख्तार समेत सात आरोपियों के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट

Mon, 05 Jul 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। बाहुबली मुख्तार अंसारी के एंबुलेंस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों को आरोपी बताते हुए इसकी चार्जशीट सोमवार को कोर्ट में दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट मामले के विवेचक इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने दाखिल किया है। जबकि इस मामले में फरार शाहिद सहित तीन आरोपियों की पुलिस अभी तक तलाश नहीं कर सकी है। जबकि पुलिस टीम इनकी तलाश में लखनऊ, मऊ व गाजीपुर जिले में छापे मार रही है।
विज्ञापन

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने वर्ष 2013 में अपने गुर्गों के जरिए जाली प्रपत्र के आधार पर बाराबंकी के एआरटीओ कार्यालय में एक निजी एंबुलेंस पंजीकृत कराई थी। इस मामले का खुलासा बीते मार्च माह में पंजाब में एंबुलेंस के इस्तेमाल के दौरान हुआ था। इसके बाद बीते दो अप्रैल को शहर कोतवाली में पुलिस ने एआरटीओ पंकज सिंह की तहरीर पर मऊ जिले की एक अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में जांच के दौरान मुख्तार अंसारी सहित डॉ. अलका राय के सहयोगी डा.. शेषनाथ राय, मो. सैयद मुजाहिद, मो. जाफरी उर्फ शाहिद, राजनाथ यादव, आनंद यादव के साथ ही एंबुलेंस चालक सलीम, सुरेंद्र शर्मा व साथ में चलने वाले अफरोज खान को भी आरोपी बनाया है। इनमें से मुख्तार अंसारी पहले से बांदा जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद, सुरेंद्र शर्मा और अफरोज को छोड़कर सभी अन्य आरोपियों को पुलिस पकड़कर जेल भेज चुकी है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट सोमवार को कोर्ट में दाखिल की गई है। जबकि फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

जिले में मुख्तार के नेटवर्क का नहीं लगा सुराग
इस मामले में जांच में यह बात सामने आई थी कि जिले में भी माफिया मुख्तार अंसारी का खासा नेटवर्क है। लेकिन अभी तक इसमें किसी का नाम सामने नहीं आ सका है। जबकि मामले में फरार आरोपी शाहिद के पकड़े जाने पर जिले के नेटवर्क के सामने आने की बात पुलिस कह रही है। वहीं मामले में फरार चल रहे आरोपी सुरेंद्र शर्मा ने कोर्ट में अंतरिम जमानत की भी अरदास लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed