फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona vaccine

सवा सात लाख बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका

Thu, 28 Apr 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine
बाराबंकी। कोरोना से बच्चों को बचाने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चौथी लहर की आशंका और लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। विभाग का दावा है कि बच्चों के टीकाकरण को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बस शासन से आदेश मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में 5 से 12 साल के बच्चों की संख्या करीब सवा सात लाख है। कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते इन बच्चों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ताकि बच्चों को कोरोना के प्रकोप से बचाया जा सके। इस संबंध में विभाग ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि शासन से मिले निर्देशों के अनुसार सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बच्चों को कब से टीका लगाया जाना है, इस आदेेश का इंतजार किया जा रहा है। देखा जाए तो जिले में अब तक 14 से 18 आयु वर्ग के करीब सवा तीन लाख बच्चों तथा 18 प्लस के करीब साढ़े 22 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर कुछ दिनों से कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए विभाग भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है और इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। सीएचसी अधीक्षकों से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा गया है।
जिले में 5 से 12 आयु वर्ग के बच्चों की संख्या सात लाख 26 हजार है। इन सभी बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। इसको लेकर विभाग ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बस शासन से आदेश मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
एक और मिला कोरोना संक्रमित
बाराबंकी। पिछले तीन दिनों से जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। बुधवार की शाम आई जांच रिपोर्ट में एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित को होम आइसोलेट कराते हुए उस पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या पांच हो गई है।

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले में 1173 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। शाम को आई जांच रिपोर्ट में शहरी क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार कोरोना के केस मिलने से विभाग की परेशानी और बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed