फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona vaccine

मापअप राउंड के पहले दिन 795 को लगा कोरोना का टीका

Tue, 16 Feb 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine
बाराबंकी। सतरिख सीएचसी पर डॉ.राजीव सिंह को टीका लगातीं चिकित्सक। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। टीकाकरण से वंचित लोगों के लिए चलाए गए मापअप राउंड के पहले दिन 795 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। इसके लिए जिले भर में 20 केंद्र बनाए गए थे। वहीं जिन लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका था उन्हें सोमवार को कोरोना की दूसरी डोज दी गई। इसके लिए चार केंद्र बनाए गए थे। टीकाकरण के लिए नामित किए गए नोडल अधिकारी पूरे दिन केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। इस दौरान अधिकारियों ने टीका लगवाने के लिए आए लोगों का उत्साहवर्धन भी किया।
विज्ञापन

जिले के 20 केंद्रों पर चलाए गए मापअप राउंड के तहत पहले दिन 1987 लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन इसके सापेक्ष महज 795 को ही कोरोना का टीका लगाया जा सका। निर्धारित समय सुबह 10 बजे के बजाए आधा घंटे देर से टीकाकरण की शुरूआत हुई। इस दौरान उन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना का टीका लगाया गया जिनका नाम सूची में शामिल होने के बाद भी किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा पहले चरण 16 जनवरी को जिन 295 लोगों के कोरोना का टीका लगाया गया था उन्हें चार केंद्रों पर दूसरी डोज दी गई। सीएचसी सतरिख पहुंचे एसीएमओ डॉ. राजीव सिंह ने कोरोना की दूसरी वैक्सीन लगवाई। कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए बिना किसी संकोच के लोगों को कोरोना का टीका लगवाना चाहिए। इस दौरान अन्य अस्पताल में पहुंचे करीब 277 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। केंद्रों का जायजा लेने के लिए तैनात किए गए नोडल अधिकारी पूरे दिन भ्रमण पर रहे और अस्पतालों में पहुंच टीकाकरण का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस अस्पताल में लगे कितने टीके
जिला अस्पताल में 13, जिला महिला अस्पताल में 16, हिंद अस्पताल में 155, मेयो अस्पताल में 132, सीएचसी रामसनेहीघाट 10, सतरिख 16, हैदरगढ 71, त्रिवेदीगंज 13, सिद्धौर 12, जाटा बरौली 28, बड़ागांव 27, दरियाबाद 16, सिरौलीगौसपुर 42, देवा 35, निंदूरा 11, रामनगर 6, सूरतगंज 48, फतेहपुर 50, टिकैतनगर 4 और चंद्रा अस्पताल में 88 लोगों को मापअप राउंड के तहत कोरोना का टीका लगाया गया।
अब 18 को दी जाएगी दूसरी डोज
जिला अस्पताल में 77, हिंद अस्पताल में 55, मेयो अस्पताल में 59 और सीएचसी सतरिख में 86 इस प्रकार 277 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। जबकि 295 लोगों को टीका लगाया जाना था। जो 18 लोगों सोमवार को दूसरी डोज नहीं लगवा सके हैं उन्हें अब 18 फरवरी को दूसरी डोज दी जाएगी।

जिले के 20 अस्पतालों में मापअप राउंड के तहत 795 तथा चार अस्पतालों में 277 को कोरोना की दूसरी डोज दी गई है। मापअप राउंड मंगलवार को भी चलेगा इस दौरान जो लोग रह गए हैं उन्हें कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed