{"_id":"6026d42c8ebc3ee907507763","slug":"corona-vaccine-barabanki-news-lko5645537158","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम समेत 2118 को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम समेत 2118 को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में कोविड का टीका लगवाते जिलाधिकारी डॉ.आदर्श सिंह व मौजूद सीएमओ और सीएमए?
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। जिलाधिकारी, एसडीएम, सीओ और कोतवाल समेत करीब 2118 लोगों को शुक्रवार को कोरोना का टीका लगाया गया। कोरोना के खात्मे को लेकर शुरू हुए टीकाकरण अभियान के पांचवें चक्र में टीका लगवाने के लिए फ्रंट लाइन वर्करों में गजब का उत्साह देखने को मिला। वहीं अस्पतालों में खुद को टीका लगवाने पहुंचे अधिकारियों ने टीका लगवाने के लिए आए कर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया।
शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे डीएम डॉ. आदर्श सिंह सुबह करीब साढ़े दस बजे कोरोना का टीका लगवा अभियान के दूसरे दिन की शुरूआत की। डीएम टीका लगवाने पहुंचे तो सीएमओ और सीएमएस डॉ. एसके सिंह, एसीएमओ डॉ. राजीव सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इन लोगों ने अपनी मौजूदगी में डीएम को टीका लगवाया। इसके अलावा एसडीएम फतेहपुर पंकज सिंह, एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रतिपाल सिंह, सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुमार, कोतवाल संजय मौर्य, हैदरगढ़ कोतवाल धर्मेेंद्र रघुवंशी, बदोसरायं कोतवाल दयाशंकर सिंह ने बूथों पर पहुंच कोरोना का टीका लगवाया।
अफसरों को टीका लगवाते देख फ्रंट लाइन वर्करों का जोश और बढ़ गया। देखते हुए देखते बूथों पर टीकाकरण कराने के लिए कर्मियों की भीड़ जुट गई। वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों ने खुद को टीका लगवाया और टीका लगवाने के लिए आए कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह स्वदेशी वैक्सीन है। इसको लगवाने से कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि कोरोना से जंग जीतने में हम जरूर सफल होंगे। इसलिए जिनका नाम लिस्ट में हो उन्हें यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि जिले में 2656 लोगों को कोरोना का टीका लगना था जिसमें से 2118 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
सरकार की सुविधा का करें सदुपयोग
डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि मेरी फ्रंट लाइन वर्करों से यही अपील है खासकर उन लोगों से जिन्होंने कोविड की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है वह सरकार की इस सुविधा का सदुपयोग करें। क्योंकि अभी यह वैक्सीन ओपेन मार्केट में नहीं आई है।
कोरोना पर विजय के लिए टीका जरूरी
एसडीएम फतेहपुर पंकज सिंह ने कहा कि हमें यदि कोरोना से जंग जीतना है तो टीका अवश्य लगवाना होगा। क्योंकि टीकाकरण से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है। इसलिए जिनका नाम सूची में है वह टीका जरूर लगवाएं।
पूरी तरह सुरक्षित है कोरोना वैक्सीन
एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रतिपाल सिंह ने कहा कि कोरोना वैक्सीन स्वदेशी है और इसे देश के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। इसलिए यह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। टीका लगवाने के बाद मैं खुद को पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं।
मेरा सौभाग्य टीका लगवाने का मिला अवसर
सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुमार ने कोरोना का टीका लगवाने के बाद कहा कि जिन लोगों का लिस्ट में नाम है उन्हें टीका अवश्य लगवाना चाहिए। यह मेरा सौभाग्य है कि मेरा नाम लिस्ट में है और मुझे टीका लगवाने का अवसर मिला है।
वैक्सीन लगवाने के बाद करें नियमों का पालन
एसडीएम रामसनेहीघाट दिव्यांशू पटेल ने कहा कि हमने वैक्सीन लगवा ली है मगर मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई। इसलिए जिनका नाम सूची में हो वह कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं। लेकिन इस दौरान नियमों का पालन जरूर करें।