फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona positive

तीन दिन में मिले कोरोना के पांच मरीज, बढ़ी दहशत

Wed, 29 Dec 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
corona positive
बाराबंकी। कोरोना ने जिले में फिर से आमद शुरू कर दी है। मंगलवार को रामनगर क्षेत्र में एक और कोरोना का मरीज पाया गया है। इस तरह से जिले में अब तक पांच मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। जबकि चार को होमआइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

इन पर नजर रखने के आदेश चिकित्सकों को दिए गए हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों से लोगों में दहशत भले ही दिख रही हो लेकिन लापरवाही आज भी चरम पर है। कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। लोग बिना मास्क के बाजार में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र के एक गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की परेशानियां और बढ़ गई हैं। क्योंकि पिछले तीन दिन के अंदर शहर के एक मोहल्ले में दो और जेल में एक और एक अन्य कुल चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें जेल में बंद कैदी की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रामनगर क्षेत्र में मिला संक्रमित लखनऊ दवा लेने गया था। मंगलवार को जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे होमआइसोलेट करा दिया गया है और सीएचसी रामनगर अधीक्षक को पूरे परिवार पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
जिले में भले ही कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया हो लेकिन बाजार में कहीं पर भी कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं।
रामनगर क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति लखनऊ दवा लेने गया था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर होमआइसोलेट करा दिया गया है। पूरे परिवार पर नजर रखने के आदेश सीएचसी अधीक्षक रामनगर को दिए गए हैं। इस तरह से जिले में अब तक कोरोना के पांच मरीज पाए जा चुके हैं। लोगों से अपील की जाती है कि वह पूरी तरह से सतर्कता बरतें और कोविड नियमों का पालन करें तथा मास्क का प्रयोग जरूर करें।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
डीएम ने टेस्टिंग और ट्रीटमेंट में तेजी लाने के दिए निर्देश
डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने मंगलवार को कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में बैठक की। डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट संचालन, मास्क की उपलब्धता, निगरानी समिति, कोविड किट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को चालू हालत में रखने के आदेश दिए।
इसके अलावा बढ़ते केसों के दृष्टिगत सतर्कता बरतने के साथ ही टेस्टिंग एंड ट्रीटमेंट में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने निगरानी समितियों को सक्रिय करने एल-1 तथा एल-2 अस्पतालों को क्रियाशील करने को कहा। एडीएम को निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में फीवर हेल्प डेस्क तत्काल सुनिश्चित कराने के लिए सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को अवगत करा दिया जाए। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, एडीएम राकेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा, पीडी भोलानाथ कनौजिया, प्रकाश कुमार चौरसिया, एसीएमओ डीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने को तैयार
बाराबंकी। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मंगलवार को हिंद अस्पताल में एक कार्यशाला हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम डॉ. आदर्श सिंह और सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने की। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। परंतु अन्य संक्रामक बीमारियां भी मौजूद हैं जिनसे बचाव बहुत जरूरी है।
कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से सर्विलांस को सुदृढ़ करना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान जिन बच्चों का रूटीन टीकाकरण छूटा है, उनको चिन्हित कर तुरंत टीकाकरण देना हमारी प्राथमिकता है।

डॉ. उपांत ने सब ब्लॉक से आए मेडिकल ऑफिसर्स को एएफपी, खसरा/रुबेला, डिप्थीरिया, काली खांसी, नवजात टिटनस की सूचना देने और फॉर्म भरने के विषय में बताया। डॉ. एसके चौहान ने स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज देने की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर डॉ. एसएनएस यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed