फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Corona infected BDO killed, 307 positive

कोरोना संक्रमित बीडीओ की मौत, 307 पॉजिटिव

Fri, 16 Apr 2021 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Corona infected BDO killed, 307 positive
बाराबंकी। जिले में कोरोना संक्रमण का बढ़ता खतरा अब सभी को डराने लगा है। बीते 24 घंटे में इसकी चपेट में आकर हैदरगढ़ तहसील के त्रिवेदीगंज ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की वृहस्पतिवार को मौत हो गई। 25 मार्च को जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद परिवारीजनों ने उन्हें उपचार के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इस तरह से जिले में कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही संक्रमित मरीजों का ग्राफ भी दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 307 और नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें बनीकोड़र में 12, बंकी और शहरी क्षेत्र में 165, दरियाबाद में 12, फतेहपुर में 8, हैदरगढ़ 14, हरख 13, मसौली 11, निंदूरा 2, पूरेडलई 11, रामनगर 2, सिद्वौर 11, सिरौलीगौसपुर 15, सूरतगंज 9, त्रिवेदीगंज में 11 समेत 307 और पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी को होम आइसोलेट कराया गया है। जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए जनसमुदाय से खुद के साथ दूसरों को भी कोविड प्रोटोकाल के तहत जागरूक बनाने की अपील की है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी पीड़ितों के बेहतर इलाक को सभी अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed