फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

तीन मासूम समेत 82 और संक्रमित

Mon, 24 Aug 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चपेट में अब मासूम भी आने लगे हैं। सोमवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले 82 लोगों में तीन मासूम और पांच पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य करा रही कंपनी के कर्मचारी हैं। सोमैयानगर, नानमऊ, तमोली टोला और बघौरा गांव मेें सबसे ज्यादा मरीजों के मिलने पर इन इलाकों में प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण नियंत्रित करने की स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की कोई कोशिश सफल नहीं हो पा रही है। जिले के हर क्षेत्र में प्रतिदिन दर्जनों लोग संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक ढकौली के अशोकनगर में छह से आठ वर्षीय तीन बालक संक्रमण की चपेट में आ गए है। तीनों मासूमों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगी कंपनी के पांच और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा सोमैयानगर में सात लोग, तमोली टोला में सात, बघौरा में नौ और हरख के नानमऊ गांव में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के लखपेड़ाबाग में तीन, आकाश पैलेस के पास एक, कांधीपुर में दो, ढकौली में तीन, श्रीराम कालोनी में एक, जिला जेल में एक, नूरी मस्जिद में एक, विजयनगर में तीन, दपर्ण सिनेमा के पास एक, कंपनीबाग में दो, बेलहरा हाउस में एक, जहांगीराबाद में एक, पूरे पंडित में तीन, अशोक नगर में पांच, भटपुरवा, शहाबपुर, पिपरौली में एक-एक, श्री मेडिकल सेंटर में एक, मसौली में एक, आईसीआईसीआई बैंक में एक, खिजिरपुर में एक व्यक्ति के साथ जिले में 45 लोग और कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने संक्रमित पाए गए लोगों के इलाकों में प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
प्रतिमा विसर्जन पर केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक शहर के लाइनपुरवा निवासी कैलाश नाथ शर्मा द्वारा बिना अनुमति के गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। यह शासन के निर्देशों का पूरी तरह से उल्लंघन है। कैलाश नाथ के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उधर सीओ सिटी सीमा यादव ने बताया कि बिना अनुमति प्रतिमाओं का विसर्जन और मोहर्रम का जुलूस निकाला गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed