फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Congress workers protested and raised slogans against the government

Barabanki News: कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 17 Apr 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 17 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protested and raised slogans against the government
बाराबंकी। नेशनल हेरल्ड मामले को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओें ने मौजूद मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने से पूर्व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. पुनिया ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेरल्ड मामले में जो चार्जशीट दाखिल की गई है, वह पूरी तरह से सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का उदाहरण है। कहा कि यह कार्रवाई केवल राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है। सच्चाई तो यह है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी से एक भी पैसा नहीं लिया है।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है और यह हक की लड़ाई है। कांग्रेसी नेताओं ने इसे लोकतंत्र की सरेआम हत्या करार देते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा, अजित वर्मा, आदर्श पटेल, मुइनुद्दीन अंसारी, अजय रावत, सिकंदर अब्बास रिजवी, केसी श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed