{"_id":"6782533fdf7d473c2a056449","slug":"commotion-due-to-rumor-of-building-collapse-at-barabanki-railway-station-police-everything-found-to-be-fine-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रेलवे स्टेशन पर इमारत ढहने की अफवाह से हड़कंप, पुलिस के साथ भागते हुए पहुंचे MLC; सब ठीक मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रेलवे स्टेशन पर इमारत ढहने की अफवाह से हड़कंप, पुलिस के साथ भागते हुए पहुंचे MLC; सब ठीक मिला
Sat, 11 Jan 2025 04:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:47 PM IST
सार
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर इमारत ढहने की अफवाह से हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ एमएलसी भागते हुए मौके पर पहुंचे। वहां सब ठीक मिला।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर इमारत ढहने की अफवाह से हड़कंप
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में सोशल मीडिया पर वायरल झूठी खबर ने पुलिस-प्रशासन के होश उड़ा दिए। शनिवार शाम करीब 3.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक इमारत ढह गई। इसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।
विज्ञापन
इस खबर के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया। सूचना पर सिटी कोतवाल सुमित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में जॉइंट मजिस्ट्रेट आर. जगत साईं और एमएलसी अंगद सिंह भी स्टेशन पर पहुंच गए। एमएलसी अंगद सिंह ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचने और जांच-पड़ताल करने पर यह साफ हो गया कि बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है। बाद में पता चला कि यह घटना कन्नौज जिले की है। हालांकि से लेकर स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन