फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   combing

कॉम्बिंग के लिए गठित की गई दो टीमों

Tue, 16 Feb 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
combing
हैदगरढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा क्षेत्र में गांव की आबादी के पास देखे गए वन्य जीव की तलाश सोमवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी की अगुवाई में की गई। इस दौरान ग्रामीणों से मिलकर जानकारी की गई। वन प्रभारी की अगुवाई में कॉम्बिंग के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

सुबेहा थाना के शरीफाबाद पंचायत के पुरवा में आबादी के पास चार दिन पहले किसी वन्यजीव ने भैंस के पड़वा पर हमला कर दिया था। ग्रामीणों के गुहार लगाने पर अंधेरे में जंगल की ओर भाग गया। सूचना के बाद से वनकर्मी जंगल में कॉम्बिंग कर रहे हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। सोमवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी आरसी भट्ट ने क्षेत्र का दौरा किया तथा वन कर्मियों के साथ जंगल की जांच की। शरीफाबाद गांव में वन्य जीव को देखने का दावा करने वाले ग्रामीणों से बात कर सच्चाई पता की।
विज्ञापन

बुजुर्गों व बच्चों को जंगल के पास नहीं जाने की सलाह दी तथा रात में मवेशियों को आबादी के बाहर नहीं बांधने को कहा है। इसके बाद वन प्रभारी अनुज सिंह की अगुवाई में दो टीमों का गठन कर लगातार कॉम्बिंग करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी दिलीप कनवाल, हीरालाल अवस्थी, अनुज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed