फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   collectrate visit

अचानक कचहरी की सुरक्षा परखने पहुंचे एसपी, मचा हड़कंप

Sat, 30 Jan 2021 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
collectrate visit
बाराबंकी। जिला मुख्यालय स्थित कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था की नब्ज टटोलने शुक्रवार को एसपी यमुना प्रसाद अचानक पहुंच गए। कप्तान के कचहरी परिसर में पहुंचने की भनक लगते ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इधर-उधर गप्प मार रहे पुलिस कर्मी हांफते हुए अपने चेक प्वाइंट पर पहुंच गए। एसपी ने मुख्य गेट, लॉकअप व सीसीटीवी रूम का हाल देखा। वहीं मातहतों को निर्देश दिया कि कचहरी आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी हो। मेटल डिटेक्टर के अंदर से ही परिसर में प्रवेश दिया जाय। किसी के पास कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद हो तो कार्रवाई हो।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने शुक्रवार की सुबह न्यायालय परिसर का भ्रमण करते हुए लॉकअप व सीसीटीवी कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की नब्ज टटोली। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाय। एसपी ने कहा कि कचहरी आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को परिसर के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर से ही प्रवेश देने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। इसी रास्ते से प्रवेश मिले, कोई साइड से न निकलने पाए।
विज्ञापन

वहीं तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान मिले तो उसकी सूचना के साथ कार्रवाई की जाय। कचहरी परिसर में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। जिसका कड़ाई से अनुपालन हो। कप्तान ने पुलिसकर्मियों से बेहतर तरीके से ड्यूटी करने के निर्देश दिए और काम में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसपी ने कचहरी के सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर अवनीश सिंह से कहा कि वह प्रतिदिन सुरक्षा का जायजा लेकर इसकी रिपोर्ट उनको दें। न्यायालय परिसर भ्रमण के उपरांत एसपी ने पुलिस क्लब का भी निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण में गुणवत्ता व समय से पूरा करने के निर्देश संबंधित को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed