{"_id":"66c7d00e4243ed47eb0066c4","slug":"collectorate-workers-boycott-work-in-support-of-demands-barabanki-news-c-315-1-slko1014-123063-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट कर्मियों का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट कर्मियों का कार्य बहिष्कार
Fri, 23 Aug 2024 05:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना दे रहे कर्मियों ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी मौके पर पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से कलेक्ट्रेट में काम काज के लिए पहुंचे जरूरतमंदों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
कलेक्ट्रेट संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि शासन प्रशासन कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को लेकर भी उपेक्षा का रवैया अपना रहा है। इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी मुख्य तौर पर कार्यालय जिलाधिकारी का नाम बदल कर मिनी या जनपद सचिवालय किए जाने, कलेक्ट्रेट के लिपिक संवर्ग कर्मियों को नायब तहसीलदार पद पर 10 प्रतिशत पदोन्नति देने व नवीन पेंशन योजना को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने की मांग कर रहे थे। धरना प्रदर्शन की समाप्ति से पूर्व कर्मचारियों ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर शिवकुमार वर्मा, नईम उस्मानी, कमलेश कुमार, मनीष शुक्ला, इंद्रकांत मणि बैसवार राकेश कुमार, प्राची सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।