फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Collectorate will be hi-tech, preparations will be intensified

Barabanki News: हाईटेक होगा कलेक्ट्रेट, तैयारियां तेज

Fri, 26 Jul 2024 04:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 26 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Collectorate will be hi-tech, preparations will be intensified
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट को हाईटेक बनाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। यहां पर संचालित सभी पटल ऑनलाइन किए जाने हैं। आईएसओ की टीम के एक सदस्य की निगरानी में यह सारे कार्य कराए जा रहे हैं। जिस तरह से कलेक्ट्रेट को आधुनिक बनाया जा रहा है, उससे कलेक्ट्रेट को आईएसओ का प्रमाण पत्र मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर अन्य कार्यालयों और पटलों पर भी कार्य चल रहा है। इन पटलो को कर्मचारियों की सुविधा के अनुसार तैयार किया जा रहा है प्रत्येक पटल पर एक कंप्यूटर होगा जो एक दूसरे से पटल से जुड़ा होगा। सभी कार्य आईएसओ प्रमाण पत्र के लिए अंतर राष्ट्रीय मानकीकरण को ध्यान में रख कर आईएसओ टीम के एक सदस्य की निगरानी में कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

संचालित कार्यों की निगरानी जिलाधिकारी स्वयं कर रहे हैं। कार्ययोजना के तहत पूरा कलेक्ट्रेट फायर सिस्टम से लैस होगा और प्रत्येक जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। कलेक्ट्रेट में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रशिक्षत कर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लेस की दिशा में बढ़े कदम
कलेक्ट्रेट का जिस तरह से आधुनिकीकरण किया जा रहा है उससे साफ हो रहा है कि कुछ दिनों बाद कलेक्ट्रेट पूरी तरह से पेपर लेस हो जाएगा। सभी प्रकार के कार्य ऑनलाइन होंगे और शिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन किया जाएगा।


कलेक्ट्रेट का आधुनिकीकरण कराया जा रहा है, कार्य तेजी से चल रहा है बहुत जल्द ही सभी पटल ऑनलाइन हो जाएंगे। इसकी निगरानी के लिए कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed