फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cold weather

सीजन में दूसरी बार 2.5 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम पारा, जारी रहेगी ठंड

Sat, 30 Jan 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
cold weather
बाराबंकी। ठंड के इस सीजन में दूसरी बार शुक्रवार का दिन सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। दिनभर चली दक्षिण व पश्चिमी हवा के कारण लोग शीतलहरी से कांप गए।
विज्ञापन

बर्फीली हवा और गलन भरी ठंड से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। कोहरा गिरने से जहां वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है वहीं शहर में जलवाए जाने वाले अलाव भी ठंडे पड़ते दिखाई दे रहे हैं। इससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह कोहरा रहा लेकिन दोपहर बाद निकली धूप ने ठंड से थोड़ी राहत जरुर दी, मगर शाम होते ही गलन बढ़ जाने से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा ने सामान्य जनजीवन को पूरी तरह से अस्तव्यस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने तापमान में गिरावट जारी है। हालांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार के मुकाबले एक डिग्री और गिरा। मौसम विभाग की मानें तो कोहरा छाए रहने की संभावना है। पछुआ हवा सामान्य गति से चलती रहेगी और तापमान में अभी और गिरावट आएगी।
इससे फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। इस बाबत एसडीएम सदर अभय पांडेय का कहना है कि ठंड को देखते हुए नगर पालिका को चिन्हित स्थानों के अलावा भी जहां आवश्यकता है वहां पर अलाव जलवाए जाने के आदेश दिए गए हैं।
लकड़ी आई तो लोगों कहा, धन्यवाद अमर उजाला
26 जनवरी के बाद ठेकेदार द्वारा लकड़ी सप्लाई बंद कर देने के कारण जिला प्रशासन व नगर पालिका के अलाव कई जगह बुझे नजर आए। शाम साढ़े सात बजे तक शहर में कई जगहों अलाव नहीं जल रहा था। अलाव जलने के बाबत एसडीएम अभय पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर को अलाव जलाने के निर्देश दे दिए।

थोड़ी ही देर बाद रोडवेज, धनोखर चौराहा समेत कई स्थानों पर अलाव के लिए लकड़ी गिरनी शुरू हो गई। दोबारा फिर अलाव जलने की पड़ताल की गई तो अलाव जलाने के स्थान पर नगर पालिका के कर्मचारी लकड़ी गिराते मिले। लकड़ी गिरते देख अलाव के पास लोग एकत्र हो गए। ठंड से ठिठुर रहे लोगों ने कहा, धन्यवाद अमर उजाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed