{"_id":"6aeb96213ea4d6cc080f8db8","slug":"cmo-furious-over-disarray-in-emergency-department-barabanki-news-c-315-1-slko1014-183701-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: इमरजेंसी में अव्यवस्थाएं देख भड़के सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: इमरजेंसी में अव्यवस्थाएं देख भड़के सीएमओ
Thu, 05 Nov 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. रंजन गौतम
बाराबंकी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. रंजन गौतम अव्यवस्था देख भड़क गए। इस दौरान मौके पर मौजूद कर्मियों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। इमरजेंसी रजिस्टर की जांच में पाया कि पांच लोगों के मेडिकल किए गए लेकिन सीएमएस और सीएमओ से इसके लिए अनुमति नहीं ली गई। इस पर नाराज सीएमओ ने संबंधित चिकित्सकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
सीएमओ शाम करीब 7:30 बजे अचानक जिला अस्पताल की इमरजेंसी का निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां पर मौजूद ईएमओ से मरीजों को किस प्रकार से इलाज दिया जाता है। इसकी जानकारी ली। इसके बाद भर्ती रजिस्टर का निरीक्षण किया। पाया कि प्राइवेट पांच मेडिकल किए गए थे लेकिन इनके आवेदनों पर न तो सीएमएस की अनुमति थी और नहीं सीएमओ की।
सीएमओ ने सीएमएस से पूछा रोक के बाद भी ऐसा क्यों हो रहा है। इस पर वह कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर संबंधित चिकित्सकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर पाया कि मरीजों को ओढ़ने के लिए कंबल तक नहीं दिए गए। मरीजों के बैठने वाली बेंच बेतरतीब पड़ी है। इस पर उनका पारा चढ़ गया और वार्ड बॉय को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. पंकज चौधरी, सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य, अंकुर वर्मा, कमलेश वर्मा मौजूद रहे।