फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Children come against polythene

पॉलीथिन के खिलाफ बच्चों ने निकाली रैली

Fri, 13 Jul 2018 10:45 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 13 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Children come against polythene
बच्चों ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला

पॉलीथिन के दुष्प्रभावों को देखते हुए प्रदेश के सीएम योगी ने इसपर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसको लेकर जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में बैनर व हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए स्कूली बच्चों ने पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया और लोगों को जागरूक किया।        

विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज से पॉलीथिन रोकने व लोगों को जागरुक करने के लिए विभिन्न नारों के बीच कदमताल करते स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता ने रवाना किया। हर परिवार को लेना होगा संकल्प, पॉलीथिन का तलाशना होगा विकल्प, पॉलीबैग को कभी न समझो दोस्त, पॉलीथिन है गंदगी का प्रमुख स्त्रोत, प्लास्टिक हटाओ, धरती बचाओ...जैसे गीत और नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। बैनर, स्लोगन व संदेश लिखी तख्तियां व पोस्टर लिए बच्चों ने लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन


रैली निकलने वाले मार्ग में लोग अपने स्थान पर ठिठक गए और लंबी पंक्तिबद्ध रैली को एकटक देखते रह गए। ईओ संगीता कुमारी ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि प्रकृति ईश्वर की अनुपम देन है, इसको संजोए रखना समाज का कर्तव्य है। पॉलिथीन से होने वाले प्रदूषण के बचाव के लिए बढ़-चढ़ कर सभी को आगे आना होगा। अपने अपने स्तर पर इससे निपटने के लिए सभी लोग सहभागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज यत्र तत्र सर्वत्र पॉलीथिन दिखाई दे रही है जो पर्यावरण को प्रदूषित कर रही है। रैली जीआईसी से धनोखर, घंटाघर, राजकमल रोड, छाया चौराहा, बेगमगंज होते हुए पुन: जीआईसी पहुुंची। रैली में जीआईसी, जीजीआईसी, सिटी इंटर कॉलेज, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, जमीलुर्रहमान इंटर कॉलेज,  राम सेवक इंटर कॉलेज, पायनियर इंटर कॉलेज, आरएलबी इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज, आनंद विहार इंटर कॉलेज समेत दस स्कूल के करीब साढ़े तीन हजार बच्चों ने रैली में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed