{"_id":"680158e06d3a789f0e0ecd86","slug":"chicken-pox-spreads-in-doodi-village-20-fall-ill-barabanki-news-c-315-1-slko1012-137433-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डूडी गांव में फैला चिकन पॉक्स, 20 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डूडी गांव में फैला चिकन पॉक्स, 20 बीमार
Fri, 18 Apr 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के डूडी गांव में चिकन पॉक्स से करीब 20 लोग पीड़ित हैं। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। सूचना पर चिकित्सकों की टीम ने गांव पहुंच स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं।
तहसील क्षेत्र के डूडी गांव में कई दिनों से संक्रमण फैला हुआ है। पीड़ित लोगों की तेज बुखार के साथ आंखें लाल हो रही हैं। बाद में पानी भरे फफोले पड़ जाते हैं। इस संक्रमण से ग्रसित लोग ज्यादातर छोटी उम्र के हैं। गौरी (7), काजल (6), सलोनी (5), अमिता (13) व शिवानी (4) के अलावा रमन, सोनी, लकी, अंजलि, ललित, अनिल तथा दिव्यांश समेत करीब 20 बच्चे संक्रमित हैं।
शिवानी की मां ने बताया कि घर के पड़ोस में आशा बहू का घर है। कई बार बताया गया परंतु कोई गांव तक नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएमओ को दी। उसके बाद चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही चिकित्सकों की टीम गांव भेज दी गई। पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवाओं का वितरण कराया गया है।