{"_id":"64b83fa0225d7ab8c30f7134","slug":"cheating-of-30-lakhs-from-20-people-in-the-name-of-sending-abroad-barabanki-news-c-315-1-brp1006-709-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: विदेश भेजने के नाम पर 20 लोगों से 30 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: विदेश भेजने के नाम पर 20 लोगों से 30 लाख की ठगी
Thu, 20 Jul 2023 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
- सीतापुर के पीड़ित की तहरीर पर पति, पत्नी व साली पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। विदेश भेजने के नाम पर 20 लोगों से करीब 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि वे एयरपोर्ट पर भटकते रहे, लेकिन पैसे लेने वाले पहुंचे ही नहीं। मामले में मोहम्मदपुर खाला थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सीतापुर के रामपुर कला थाना क्षेत्र के सरैंया शंकर बक्ख गांव निवासी अनूप कुमार ने मोहम्मदपुर खाला थाने में तहरीर देकर बताया कि अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव निवासी लालजी लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर विदेश भिजवाता है। अनूप का कहना है कि उसके साथ भाई सोनू के अलावा अजय कुमार, रामू, पिंटू भार्गव, दीपू, चंदन, रामकिशुन, कुलदीप व मोहन समेत 20 लोगों से लालजी ने करीब 30 लाख रुपये वसूले। पैसों का लेनदेन मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के घतवापुर गांव में बैजनाथ के घर पर कई बार हुआ। लालजी ने पत्नी संतोष व साली अंजू के खातों में भी पैसे भिजवाए। कुछ दिन पहले लालजी के कहने पर वे लोग लखनऊ एयरपोर्ट पर घंटों भटकते रहे मगर कोई नहीं आया। पुलिस ने लालजी, उसकी पत्नी व साली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।