{"_id":"680159b68fb298db8c061a7d","slug":"certificate-of-appreciation-to-72-skilled-schools-barabanki-news-c-315-1-brp1005-137412-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 72 निपुण विद्यालयों को प्रशस्तिपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 72 निपुण विद्यालयों को प्रशस्तिपत्र
Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेल के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में बच्चों को स
बाराबंकी। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेल में बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान, वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और बच्चों के थिरकते कदमों की बेहतरीन प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे व निपुण घोषित 72 विद्यालयों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। निपुण भारत अभियान के अंतर्गत किए गए प्रयासों का असर दिख रहा है। अब कक्षा एक के बच्चे भी हिंदी पढ़ने और गणितीय संक्रियाएं करने में सक्षम हो रहे हैं।
बीईओ चंद्रशेखर यादव ने कहा कि वार्षिकोत्सव में बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शन करने का अच्छा मौका मिलता है। परिषदीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में झंडा बुलंद कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ललित मोहन सिंह, विपिन कुमार, अरुण कुमार और फिरोज अजहर को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. अवधेश कुमार वर्मा, सुषमा यादव, वेद प्रकाश, सूरज यादव, संतोष त्रिवेदी, मनोज श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, अलका गौतम, अनिमेष कुमार गुप्ता, ममता सिंह व कृष्ण कुमार पांडे मौजूद रहे।