Barabanki News: डीसीएम से भिड़ी कार, एक की मौत... पांच साथी घायल, दोस्त की शादी की पार्टी मनाने निकले थे
बाराबंकी में एक कार बैक हो रही डीसीएम से भिड़ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच साथी घायल हो गए। ये सभी लोग दोस्त की शादी की पार्टी मनाने निकले थे। किसी ढाबे में खाना खाने का प्लान बनाकर जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार की देर रात भीषण हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच साथी घायल हो गए। ये सभी लोग दोस्त की शादी की पार्टी मनाने के लिए निकले थे। रास्ते में हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बछरावां मार्ग पर पोखरा गांव के पास हुआ। यहां डीसीएम चालक गाड़ी बैक कर रहा था। इसी समय कार उसमें पीछे से टकरा गई। हादसे में पोखरा गांव निवासी राजनाथ (23) पुत्र अनिल बारी की मौत हो गई। जबकि प्रदीप मौर्या, हिमांशु, बृजेश मौर्य और रोहित समेत पांच लोग घायल हो गए। प्रदीप को लखनऊ कैंट स्थित अस्पताल एवं अन्य घायलों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
ढाबे में खाना खाने जा रहे थे
बताया गया कि राजनाथ गांव में फोटो स्टूडियो चलाता था। इसके साथ ही चीनी मिल में वाहन चालक के तौर पर भी काम करता था। ये सभी लोग गांव के ही फौजी साथी प्रदीप मौर्या की शादी की पार्टी मनाने निकले थे। ढाबे में खाना खाने जा रहे थे। कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीसीएम वाहन को कब्जे में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.