{"_id":"61536c888ebc3e624a3eb78b","slug":"cannal-barabanki-news-lko597715140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा सहायक नहर में गिरी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा सहायक नहर में गिरी छात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र स्थित अद्रा पुल के पास स्कूल पढ़ने जा रही एक छात्रा संदिग्ध हालात में नहर में गिर गई। मंगलवार सुबह हुई इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने छात्रा को नहर से निकालकर अस्पताल भेजवाया।
बदोसरायं के सरायरंजन निवासी शालिनी (16) पुत्री अवधेश यादव प्रतिदिन की तरह कोटवाधाम के बसंत कांति इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। इस बीच अद्रा नहर पुल के पास छात्रा अचानक शारदा सहायक नहर में जा गिरी। आसपास लोग छात्रा की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि साइकिल नहर पर खड़ी है और छात्रा पानी में डूब रही है।
इसके बाद उन लोगों ने नहर में कूदकर छात्रा को बाहर निकाला। लोगों ने मोबाइल के जरिए एंबुलेंस बुलाया और उसे सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचाया। वहां पर इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। छात्रा के पिता ने बताया कि वह नहर में गिर गई थी। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मेरी जानकारी में मामला नहीं है। (संवाद)