फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cable box blew up, 80 villages in darkness

Barabanki News: केबल बाक्स फुंका, 80 गांव अंधेरे में

Thu, 28 Mar 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 28 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cable box blew up, 80 villages in darkness
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र स्थित 125 केवी पॉवर हाउस में केबल बाक्स फुंकने से मथुरा नगर, हुसेपुर समेत करीब 80 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इस कारण करीब एक लाख की आबादी को परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे 125 केवी पॉवर हाउस में केबल बाक्स फुंक जाने के कारण दरियाबाद व दुल्हादेपुर बिजली उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे दरियाबाद नगर पंचायत समेत जठौती कुर्मियान, श्यामनगर, पतुलिकी, तेलवां, हूसेपुर, मथुरा नगर समेत 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इलाके में संचालित सरकारी कार्यालयों कोतवाली, नगर पंचायत कार्यालय व सीएचसी में जनरेटर चलाकर जरूरी काम निपटाना पड़े। दिन में भी घरों में लोग गर्मी से परेशान रहे। जबकि शाम ढलते ही घरों के साथ पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। चार्ज न हो पाने के कारण लोगों के इंवर्टर भी बंद हो गए। साथ ही पेयजल सप्लाई भी बाधित होने से लोगों को पेयजल के लिए भी दूर तक दौड़ लगाकर भटकना पड़ा। देर रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। एसडीओ रामसेवक गुप्ता ने बताया केबल बाक्स को दुरुस्त बनाने का कार्य कराया जा रहा है। इसके ठीक होते ही इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed