फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   by election

18863 मतदाता चुनेंगे टाउन एरिया का चेयरमैन

Wed, 31 Mar 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
by election
बाराबंकी। बंकी नगर पंचायत के 18,863 मतदाता उप चुनाव के जरिए टाउन एरिया का चेयरमैन चुनेंगे। हालांकि चुने जाने वाले चेयरमैन का कार्यकाल डेढ़ वर्ष के करीब होगा। इसको लेकर संभावित उम्मीदवार व मतदाता दोनों ही उप चुनाव को अगले नगर पंचायत के चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। कम समय के लिए हो रहा यह उपचुनाव काफी रोमांचक होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत बंकी के अध्यक्ष की कुर्सी पर लंबे समय से काबिज अंशू सिंह की करीब नौ माह पहले गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से चेयरमैन की कुर्सी खाली थी। बंकी नगर पंचायत का कामकाज प्रशासक एसडीएम सदर के पास होने के कारण आम जनता की पहुंच वहां तक नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन

ऐसे में बंकी नगर पंचायत के मतदाता अब एक बार फिर पूरे जोश के साथ अपना चेयरमैन चुनेंगे। तीन दिन पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग ने बंकी नगर पंचायत के उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद से नगर पंचायत में चुनावी हलचल तेज हो गई है। चुनाव के बहाने उम्मीदवार भी वोटरों को साधने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से मिलेंगे नामांकन पत्र
नगर पंचायत बंकी के अध्यक्ष पद की रिक्त सीट पर 4 मई को मतदान होगा। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके अनुसार 31 मार्च व एक अप्रैल को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। वहीं तीन से छह अप्रैल तक नामांकन होगा। सात अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच तो नौ अप्रैल को नाम वापसी के बाद 10 को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। चार मई को मतदान के बाद मतगणना छह मई को होगी। बंकी नगर पंचायत में कुल 13 वार्ड हैं। चुुनाव को लेकर 8 मतदान केंद्र और 23 बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed