फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Buses fell short, passengers kept waiting

Barabanki News: कम पड़ गईं बसें, इंतजार करते रहे यात्री

Wed, 15 Nov 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 15 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Buses fell short, passengers kept waiting
बाराबंकी। दीपावली पर घर आने-जाने वालों की भीड़ से परिवहन व्यवस्था ध्वस्त हो गई। यात्रियों के सापेक्ष बसें कम होने से यात्रियों को दुश्वारियां का सामना करना पड़ा। कोई बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करता रहा तो कोई सीट के लिए जूझता दिखा। सीमित बसों के कारण यात्रियों को काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन


देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर रविवार को सुबह से दोपहर तक यात्री बसों का इंतजार करते देखे गए। पूछताछ काउंटर पर भी बस के आवागमन की जानकारी नहीं मिल पा रही थी। ग्रामीण रूटों पर जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। उन्हें मैजिक, टैंपो व अन्य प्राइवेट वाहनाें में लटककर सफर करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद बस आई भी तो वे यात्री चढ़ ही नहीं पाए, जिनके साथ परिवार और सामान था।
विज्ञापन


आलम यह था कि बस स्टेशन आने से पहले पटेल तिराहे पर ही बस पर सवारियां बैठने लग रही थी। यात्रियों को कई घंटे इंतजार के बाद बसें मिलीं। लोगों को डग्गामार साधनों का सहारा लेना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर भी यात्री ट्रेन का इंतजार करते दिखाई दिए। एआरएम सुधा ने बताया कि अनुबंधित 115 बसों का संचालन कराया गया। पर्व को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए, ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed