{"_id":"678570a73791caff0c088296","slug":"brokers-getting-commercial-dl-made-for-rs-17-thousand-barabanki-news-c-315-1-brp1006-131511-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 17 हजार रुपये में कॉमर्शियल डीएल बनवा रहे दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 17 हजार रुपये में कॉमर्शियल डीएल बनवा रहे दलाल
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले का एआरटीओ कार्यालय...। सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे...। कार्यालय के मुख्य द्वार से लेकर लखनऊ-अयोध्या मार्ग तक दुकानों में कंप्यूटर पर बैठे लोग व्यस्त थे। कुछ लोग इन दुकानों पर अपने आधार या अन्य प्रमाणपत्र दिखा रहे थे। शटर वाली एक दुकान के पास पहुंचे युवक ने अपने सामान्य ड्राइविंग लाइसेंस कॉमर्शियल में तब्दील कराने की बात कही। उत्तर मिला कि 17 हजार रुपये लगेंगे। उधर, मुख्य मार्ग से कार्यालय आने वाली सड़क पर खुले एक जनसेवा केंद्र पर सामान्य ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर पूछने पर बताया गया कि पांच हजार लगेंगे। मान मनौव्वल करने पर कहा कि 45 सौ जरूर लगेंगे।
एआरटीओ कार्यालय के चारों ओर दुकानों पर यही गोरखधंधा चल रहा था। अब अंदर का हाल जानिए। गेट पर कोई मौजूद नहीं था। एक कर्मचारी ने बताया कि एआरटीओ मैडम रोज सुबह सड़क पर चेकिंग करने चली जाती है... अभी आएंगी। अंदर कमरों में कर्मचारियों से इतर कुछ बाहरी लोग कुर्सियों पर बैठे कर्मचारियों की तरह से काम कर रहे थे। ये कौन लोग हैं। यह पूछने पर कुछ कर्मचारियों ने बताया कि ये सरकारी तो नहीं, मगर काफी दिनों से काम कर रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, लोगों के जागरूक न रहने का लाभ दलाल उठा रहे हैं। क्योंकि लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने पर एलएमवी के लिए सरकारी शुल्क केवल 350 रुपये है, जबकि सामान्य स्थायी डीएल की फीस एक हजार व काॅमर्शियल की लर्निंग मिलाकर केवल 1150 रुपये है।
.....................................
लोग खुद भी जिम्मेदार
डीएल बनवाने के लिए आवेदन करने वाले अक्सर बाइक के साथ चार पहिया वाहन चलाने का लाइसेंस भी बनवाना चाहते हैं। लोग स्वयं जुगाड़ लगाने की बात कहते हैं। यहां से दलालों को मौका मिल जाता है।
विज्ञापन
.......................
डीएल बनवाना आसान, आप भी जानिए
बिना कार्यालय जाए विभाग के सारथी पोर्टल sarathi.parivahan.gov.in/ पर लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करें। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल, पते का प्रमाणपत्र, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड होता है। मोबाइल या किसी जन सेवा केंद्र पर इसका ऑनलाइन टेस्ट दें। लर्निंग लाइसेंस बनने के एक महीने के बाद व छह महीने के अंदर स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन करें। इस पर एक तारीख मिलेगी। उस दिन मूल दस्तावेजों और शुल्क पर्ची के साथ एआरटीओ पहुंचे। यहां अपलोड प्रपत्रों की जांच, बायोमेट्रिक व टेस्ट होगा।
शिकायत मिलने पर करेंगे जांच
ड्राइविंग लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बाहर बोर्ड में सब कुछ अंकित है। उसी के अनुसार आवेदक आवेदन कर अपना लाइसेंस बनवा सकता है। फीस भी ऑनलाइन जमा होती है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।
-अंकिता शुक्ला, एआरटीओ