{"_id":"6a062b604624abdd370698d7","slug":"body-of-three-year-old-boy-missing-from-sitapur-found-in-canal-barabanki-news-c-315-1-brp1006-167637-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सीतापुर से लापता तीन साल के बच्चे का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सीतापुर से लापता तीन साल के बच्चे का नहर में मिला शव
Fri, 15 May 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 15 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सीतापुर के अटरिया क्षेत्र से लापता हुए तीन साल के बच्चे का शव बृहस्पतिवार को घुंघटेर क्षेत्र में नहर में मिला। इकलौते बेटे का शव देखकर माता-पिता बेसुध हो गए। सीतापुर में बच्चे की गुमशुदगी का मामला पहले से दर्ज है।
बाबागंज-टिकैतगंज नहर में घुंघटेर क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक बालक का शव उतरा रहा था। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो सीतापुर के अटरिया क्षेत्र के डेवहरा गांव निवासी मेवालाल कश्यप ने शव की पहचान अपने इकलौते पुत्र दिव्यांश (3) के रूप में किया। परिजनों के अनुसार दिव्यांश बीते मंगलवार को घर से लापता हो गया था।
देर शाम अटरिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तब से तलाश चल रही थी। परिजनों ने बताया कि उनके घर के पास नहर बहती है। आशंका है कि बच्चा नहर में गिरने के बाद डूबा। घुंघटेर थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीतापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।