फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   body

नहर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Tue, 04 Aug 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
body
बाराबंकी। दरियाबाद क्षेत्र में एक महिला का शव शारदा नहर में मिला। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके शरीर पर पकड़े नहीं थे जिससे हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खत्रीपुर गांव के पास शारदा नहर में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक महिला के शव को पानी में उतराते देखा। ग्रामीणों के मुताबिक महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। इससे ग्रामीणों को आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को नहर मेें फेंका गया है। मौके पर जमा हुए ग्रामीण उसकी पहचान नहीं कर सके। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को नहर से बाहर निकलवाया। छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव का कहना है कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed