{"_id":"68a389cf328a113db20326d6","slug":"blos-will-reach-every-home-from-today-young-voters-will-be-added-barabanki-news-c-315-1-slko1014-145898-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आज से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, जोड़े जाएंगे युवा मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आज से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, जोड़े जाएंगे युवा मतदाता
Tue, 19 Aug 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ मंगलवार 19 अप्रैल से होगा। अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के साथ ही मृतक व गैर प्रांतों में रहने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाने व नाम व पता संबंधी त्रुटियों को दूर कराने का काम किया जाएगा।
अगले साल प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर संचालित होने वाले इस विशेष अभियान में जिले की 1155 ग्राम पंचायतों में 1435 मतदान केंद्र और करीब 3854 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस कार्य के लिए 1482 बीएलओ के साथ ही निगरानी के लिए 125 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं। वहीं 47 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पर मतदाताओं की संख्या तीन हजार से अधिक होने पर दो-दो बीएलओ लगाए गए हैं। यह बीएलओ मंगलवार को अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू करेंगे। इस दौरान एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में प्राथमिकता पर जोड़ा जाएगा।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसको लेकर सभी एसडीएम को निर्देश जारी किए गए हैं। त्रुटि रहित मतदाता सूची लोकतंत्र का आधार है, इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।