{"_id":"5e0ce5e48ebc3e87b07072fc","slug":"blood-donation-barabanki-news-lko5007812136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान करना समाज के लिए एक महान कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान करना समाज के लिए एक महान कार्य
विज्ञापन
बाराबंकी। संत कबि बाबा बैजनाथ द्वारा स्थापित रामलीला महोत्सव के 159 वें वर्ष पर आयोजित मानपुर महोत्सव में तृतीय दिवस रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित कर 17 रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि के रूपआंखें इंडिया संस्थान के संचालक प्रदीप सारंग ने कहा कि रक्तदानी रक्तदान करके समाज में एक महान कार्य करते हैं। इसलिए रक्तदाताओं का सम्मान जरूरी है।
भैसुईया रामनगर के ग्राम प्रधान प्रदीप वर्मा, कार्यक्रम संयोजक मान सिंह वर्मा, बृजकिशोर वर्मा, अवनीश, मनीष कुमार, रजत बहादुर, कुलदीप, रितेश व सुभाष चंद्र ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व बैजनाथ रत्न अलंकरण से सम्मानित किया।
वहीं रामलीला धनुष यज्ञ के तीसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। जिसमें सीता जी के द्वारा पार्वती पूजन, रावण बाणासुर का संवाद, जनक विलाप, भगवान रामचंद्र द्वारा धनुष का खंडन, राम सीता का विवाह तथा परशुराम और लक्ष्मण संवाद जैसे दृश्य के साथ महोत्सव का समापन हुआ। रामलीला का अवलोकन करने के लिए हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोगों का आगमन हुआ।
विज्ञापन
महोत्सव में शांति और सुरक्षा बनी रहे। इसके लिए रामलीला समिति द्वारा पुलिस की मदद से व्याप्क प्रबंध किए गए थे। इस मेले के आयोजन में मनीष कुमार, बृजकिशोर, देवेंद्र वर्मा, मुकेश कुमार, विमल, राम सफल, अवनीश वर्मा, अनुराग, प्रिंस व समस्त ग्रामीणों का सहयोग रहा ।