फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BJP members decorated the office and hoisted the party flag on their homes

Barabanki News: भाजपाइयों ने सजाया कार्यालय, घरों पर फहराया पार्टी का ध्वज

Mon, 07 Apr 2025 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
BJP members decorated the office and hoisted the party flag on their homes
बाराबंकी। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को विविध आयोजन हुए। पार्टी कार्यालय को एलईडी झालर एवं भगवा वस्त्र से सजाया गया। यहां मिठाई बंटी तो कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर शुरू होने वाले कार्यक्रमों की शृंखला को लेकर चर्चा की। जिले में कई जगहों पर बाइक रैली निकली तो भाजपाइयों ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया।
विज्ञापन

दोपहर में पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा, जन कल्याण और राष्ट्रवाद की विचारधारा को समर्पित विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा में दृढ़ संकल्पित भाव से पार्टी को विशाल वटवृक्ष बनाने वाली सभी महान विभूतियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अजीत प्रताप सिंह, रामकुमारी मौर्य, गुरुशरण लोधी, संदीप गुप्ता, रचना श्रीवास्तव, विजय आनंद बाजपेई, रामेश्वरी त्रिवेदी, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा मंडल त्रिवेदीगंज में अध्यक्ष सचिन वर्मा की अगुवाई में खैराबीरू चौराहे से भिलवल पार्टी कार्यालय तक बाइक रैली निकाली गई। कार्यकर्ता भारत माता की जय का उद्घोष करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरियाबाद में निकली बाइक रैली
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के दरियाबाद के बुढ़वा बाबा मंदिर तासीपुर से बाइक रैली निकाली गई। क्षेत्र के विधायक व राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने भाजयुमो प्रदेश महामंत्री भाजयुमो हर्षवर्धन सिंह के साथ रैली में हिस्सा लिया। मंत्री स्वयं बाइक से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते रहे। जिलाध्यक्ष भाजयुमो रोहित सिंह जी, रूपेश प्रताप सिंह लकी, सुरेन्द्र मिश्रा, संदीप त्रिपाठी, नीरज सिंह, अनुज वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed