{"_id":"63bfa2bd8ad2112589526d87","slug":"bjp-leader-s-cousin-brother-murdered-in-haidergarh-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: भाजपा नेता के चचेरे भाई व अधिवक्ता की सिर कूच कर हत्या, बैंक से निकाले गए दो लाख रुपये भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: भाजपा नेता के चचेरे भाई व अधिवक्ता की सिर कूच कर हत्या, बैंक से निकाले गए दो लाख रुपये भी गायब
Thu, 12 Jan 2023 11:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, हैदरगढ़ ( बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, हैदरगढ़ ( बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:18 PM IST
सार
बाराबंकी में भाजपा नेता के भाई व अधिवक्ता की निर्ममता से हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि उनके पास दो लाख रुपये थे वो भी गायब हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले में सुबेहा थाना क्षेत्र में एक वकील की सिर कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार को घर से निकलने के बाद वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसका लहूलुहान शव बृहस्पतिवार को घर से दो किमी. दूर नहर कोठी के पास मिला। परिजनों के मुताबिक उसके पास से करीब दो लाख रुपये व मोबाइल फोन भी नहीं मिला। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सुबेहा थाना क्षेत्र के सराय चंदेल वार्ड निवासी दिनेश कुमार सिंह चंदेल (50) अधिवक्ता थे। उनके भाई अवधेश सिंह चंदेल भाजपा से जुड़े हैं। परिजनों ने बताया कि दिनेश बुधवार शाम सुबेहा निवासी कमाल के भाई के इलाज के लिए अमेठी जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन
शाम आठ बजे पत्नी बॉबी सिंह के फोन करने पर उनका मोबाइल बंद मिला। देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पुलिस को भी सूचना दी गई तो गुुमशुदगी दर्ज हुई। रात भर सुबेहा से लेकर शुकुल बाजार तक तलाश होती रही। बृहस्पतिवार सुबह सराय चंदेल वार्ड से करीब दो किमी दूर संड़वा गांव की नहर कोठी के पास नहर पटरी पर ग्रामीणों ने एक लावारिस बाइक और दिनेश का शव देखा। शव के पास में खून से सना इंसुलेटर (चीनी-मिट्टी का बना विद्युतरोधी उपकरण) पड़ा था। साफ जाहिर था कि सिर कूंच कर हत्या की गई थी। मृतक के पुत्र शीर्ष सिंह की तहरीर पर सुबेहा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जी-20 की मेजबानी को जनता के बीच बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करेगी भाजपा, घर-घर बनेगी रंगोली
ये भी पढ़ें - लेखपाल भर्ती: उत्तर कुंजी पर 69 हजार आपत्तियां, लगभग प्रत्येक प्रश्न के उत्तर पर जताई गई आपत्ति
अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस
वकील दिनेश सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके पुत्र शीर्ष सिंह की तहरीर पर सुबेहा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। एएसपी ने बताया कि, कुछ अहम सुराग मौके से मिले हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से बात की। एसपी दिनेश कुमार सिंह भी दोपहर में पहुंचे और दिलासा दी।
पत्नी व चार बच्चे हुए बेसहारा
अधिवक्ता की हत्या के बाद मृतक की पत्नी बाबी सिंह, पुत्री पूनम सिंह, रुमिका सिंह, थीर्ष सिंह, शीर्ष सिंह बेसहारा हो गए। घटना की सूचना पाने के बाद एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित, अधिवक्ता राम अचल मिश्रा, रंजीत महंत समेत भारी संख्या में लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
सामने आया वीडियो...तंत्र-मंत्र का चक्कर तो नहीं
अधिवक्ता दिनेश की हत्या के बाद यह भी चर्चा है कि वे धन पाने के लिए एक पूर्व सभासद के माध्यम से थाना जैदपुर के किसी तांत्रिक के चक्कर में पड़े थे। हत्या की घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है। मृतक के चचेरे भाई विनोद सिंह ने बताया कि दिनेश द्वारा यह वीडियो दिखाया गया था। जिस पर उनको तंत्र-मत्र के चक्कर में पड़ने से बचने की सलाह दी गई थी।
13 माह पहले इसी जगह हुई हत्या का खुलासा नहीं
अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह चंदेल की हत्या हुई वहीं पर 13 माह पहले हत्या हुई थी जिसका पुलिस खुलासा अभी तक नहीं कर सकी। दो साल पहले बाग में हत्या कर लटकाए गए शव की घटना आज तक पहेली बनी है। छह दिसंबर 2021 की शाम भटगवां गांव के निवासी शौकत सुबेहा मार्ग पर दुकान बंद करके अपने साथी महेश के साथ घर जा रहे थे। नहर कोठी के पास ही उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। ये सभी मामले अभी नहीं सुलझे हैं।