{"_id":"63bfa0015d01d1485317a343","slug":"rangoli-of-g20-will-be-prepared-bjp-mahila-morcha","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: जी-20 की मेजबानी को जनता के बीच बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करेगी भाजपा, घर-घर बनेगी रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जी-20 की मेजबानी को जनता के बीच बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करेगी भाजपा, घर-घर बनेगी रंगोली
Thu, 12 Jan 2023 11:22 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो , लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो , लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:22 AM IST
सार
भाजपा जी-20 की कामयाबी को बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा घरों के बाहर, मंदिर, पार्कों और बाजारों के बाहर जी-20 की रंगोली बनाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिली जी-20 की मेजबानी को भाजपा जनता के बीच बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करेगी। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 15-16 जनवरी को प्रदेश में घरों के बाहर, मंदिर, पार्कों और बाजारों के बाहर जी-20 के लोगो की रंगोली बनाई जाएगी।
विज्ञापन
महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्थानीय पोशाक पहनकर जी-20 के लोगो के साथ ‘इंडिया वेलकम जी-20’ की तख्ती और पोस्टर, तिरंगा झंडा लेकर मोबाइल से फोटो खिंचवाएंगी। इसमें सभी समाज की प्रभावशाली महिलाओं के साथ सभी महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कोहरे का कहर : जीरो विजिबिलिटी ने बिगाड़ा विमानों, ट्रेनों का संचालन, 80 बसें कैंसिल, दो उड़ानें निरस्त
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ में 76 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव पर मुहर, कुल 79 एमओयू, दुनिया में छाएगा यूपी ब्रांड
मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य के अनुसार जी-20 की अध्यक्षता प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है। मोर्चा इस मेगा आयोजन का मंडल स्तर पर जश्न मनाएगा। महिलाएं रंगोली के साथ अपनी फोटो हैशटैग एमएम वेलकम जी-20 पर शेयर करेंगी।