फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BJP gearing up to make the welcome historic.

Barabanki News: स्वागत को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा

Sun, 30 Aug 2026 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP gearing up to make the welcome historic.
भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबो​धित करते भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी।

विज्ञापन
बाराबंकी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी 31 अगस्त को जिले के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी और राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भिटरिया में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वागत के लिए पांच प्रमुख स्थान तय किए गए। इनमें सफेदाबाद, चौपला, सफदरगंज, बघोंरा और अहमदपुर टोल प्लाजा शामिल हैं। इसके अलावा भिटरिया में भी स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से तैयारियों में तत्परता और आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा। उन्होंने सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और सक्रियता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा भुल्लन, जिला पंचायत प्रशासक राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, विजय आनंद बाजपेई, जगदीश गुप्ता, जवाहर वर्मा, रिंकू सिंह, बृजेश रावत और रचना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed