फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bike thief gang active in the district, four bikes stolen

Barabanki News: जिले में बाइक चोर गैंग सक्रिय, चार बाइकें चारी

Mon, 11 Mar 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 11 Mar 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Bike thief gang active in the district, four bikes stolen
बाराबंकी। अगर आपके पास बाइक है तो कहीं पर भी बाइक खड़ी करने से पहले सतर्क हो जाएं। इन दिनों शातिर चोर बाइक उड़ाने की फिराक में लगे रहते हैं। रोजाना एक या दो बाइक जिले में चोरी हो रहीं हैं। अलग-अलग स्थानों से एक बार फिर चार बाइकें चोरी हो गईं।
विज्ञापन

कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के कोटवासड़क सोहिलपुर निवासी दिलीप निगम भिटरिया-दरियाबाद मार्ग स्थित लॉन में शादी समारोह में गए थे। घर वापस जाने के लिए बाहर निकले तो स्कूटी गायब मिली। जैदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी धीरेंद्र ने पुलिस से बताया कि वह क्षेत्र के ही कटैय्या गांव में बरात में गए थे। बाइक गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खड़ी की थी। इस दौरान चोर उनकी बाइक के साथ शाहपुर निवासी रामचंद्र की बाइक भी उठा ले गए। उधर, मसौली थाना क्षेत्र के पहलीपार गांव निवासी हिमांशु यादव की तहरीर पर शहर कोतवाली में बाइक चोरी का केस दर्ज किया गया है। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

भैंस के साथ मोबाइल भी ले गए चोर
असंद्रा थाना क्षेत्र के सिन्नी मजरे सड़वा गांव के संतोष कुमार साहू ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि शनिवार रात एक से दो बजे के बीच चोर उनकी भैंस व मोबाइल चोरी कर ले गए। वह घर के बाहर सोए थे। मोबाइल बिस्तर पर रखा था, जबकि पास में ही भैंस बंधी थी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed