फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bihar smuggler nabbed with 2.85 kg opium

Barabanki News: 2.85 किलो अफीम के साथ बिहार का तस्कर दबोचा

Sun, 09 Apr 2023 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 09 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bihar smuggler nabbed with 2.85 kg opium
जैदपुर (बाराबंकी)। नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 2.85 किलो अफीम के साथ बिहार के एक तस्कर को एसटीएफ ने शुक्रवार रात जैदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि नेपाल से आ रही अफीम प्रदेश के कई हिस्सों के साथ हरियाणा व दिल्ली तक सप्लाई की जा रही है। लखनऊ एसटीएफ के अनुसार, कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि नेपाल से अफीम लाकर कई प्रांतों में बेची जा रही है। खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। शुक्रवार शाम रात करीब सवा नौ बजे एसटीएफ के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार वर्मा की टीम ने जैदपुर पुलिस के साथ छंदवल मोड पर छापा मारा। टीम ने यहां से दो किलो 86 ग्राम अफीम के साथ बिहार के पश्चिमी चंपारण के सिकटा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव निवासी जवाहर पटेल को दबोच लिया। पूछताछ में जवाहर ने बताया कि अफीम नेपाल से आती है। कुछ दिन पहले गोरखपुर के बस स्टैंड पर अनिल नाम के व्यक्ति ने उसे अफीम दी थी। यह अफीम उसने गाजियाबाद में बस स्टैंड के पास मिले व्यक्ति को दे दी थी। पैसे का ऑनलाइन भुगतान हो गया था। इस काम के लिए जवाहर को पांच हजार रुपये मिले थे। इस बार अनिल ने उसे छंदवल में किसी को अफीम देने को कहा था मगर पहले ही पकड़ लिया गया। एसएचओ जैदपुर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तस्कर के खिलाफ जैदपुर थाने में केस दर्ज किया जा रहा है। बरामद अफीम की कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed