{"_id":"fc10143e4f24fe319592fc4464a4e565","slug":"beni-has-the-support-to-sp-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनी ने सपा प्रत्याशी का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनी ने सपा प्रत्याशी का किया समर्थन
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने गुरुवार को एमलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन का ऐलान कर दिया। उन्होंने यह घोषणा अपने जन्मदिन पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में आई हजारों की भीड़ के सामने मंच से की। सपा प्रत्याशी राजेश यादव के समर्थन में उनका बयान आने से राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई। उनके बयान के बाद जहां कांग्रेस के नेताओं ने कुछ भी कहने से मना कर दिया वहीं सपा के विधायकों और मंत्रियों ने बेनी बाबू के बयान की सराहना कर उन्हें पुराना समाजवादी बताया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा गुरुवार को अपने जन्मदिन पर समर्थकों द्वारा मोहनलाल वर्मा डिग्री कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने एमएलसी चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी राजेश यादव को समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राजेश से मेरी कभी मुलाकात नहीं हुई है लेकिन वो छात्र राजनीति से निकल कर यहां तक पहुंचा है। ऐसे जुझारू युवाओं के आगे आने से ही राजनीति से गंदगी खत्म होगी। उन्होंने कहा कि जो भी मेरे साथ हैं वो सब राजेश यादव को वोट दें। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपना भतीजा और मुलायम सिंह को सबसे पुराना मित्र बताया। इधर बेनी बाबू ने सपा को समर्थन का ऐलान किया तो राजनीतिक दलों के नेताओं के फोन घनघनाने लगे, खासकर सपा के।
बयान की पुष्टि होते ही जहां कांग्रेस नेताओं ने कुछ भी कहने मना कर दिया वहीं सपा नेताओं में बेनी के बयान की सराहना करने की होड़ मच गई। सपा के एक विधायक ने कहा कि आज भी जिले में कम से कम 400 वोट हैं जो बेनी बाबू के कहने पर ही वोट डालेंगे। मंत्री अरिवंद सिंह गोप, फरीद किदवई, जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन धीरेंद्र वर्मा, विधायक सुरेश यादव और सपा प्रत्याशी राजेश यादव ने बेनी प्रसाद को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। विवाह समारोह को पूर्व सांसद बैजनाथ रावत, पूर्व एमएलसी रामपाल वर्मा, फारूक मुबीन, पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने भी सम्बोधित किया। जन्मदिन पर 30 कन्याआें का हुआ विवाह ः पेज 3 पर f