{"_id":"68f135d7d3ec8f21e40f7c6a","slug":"barabankis-new-railway-station-will-be-built-by-march-2026-drm-barabanki-news-c-315-1-brp1006-150033-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च 2026 तक बन जाएगा बाराबंकी का नया रेलवे स्टेशन: डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च 2026 तक बन जाएगा बाराबंकी का नया रेलवे स्टेशन: डीआरएम
विज्ञापन
बाराबंकी। यात्री सुविधाओं व नये रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य परखने बृहस्पतिवार को लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने निर्माण के कोने-कोने का जायजा लिया और स्टेशन पर घूमे। समीक्षा में तय हुआ कि नया रेलवे स्टेशन मार्च 2026 तक बन कर तैयार हो जाएगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बाराबंकी रेलवे स्टेशन कायाकल्प किया जा रहा है। इस योजना के तहत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर यात्री इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस किया जा रहा है। स्पेशल ट्रेन से आए डीआरएम ने ट्रेनों का संचालन देखा। बताया कि बाराबंकी स्टेशन पर नई बिल्डिंग का आधा ढांचा तैयार हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट नहीं है, इसलिए स्टेशन को चालू रखते हुए निर्माण कार्य किया जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि यह काम जल्द पूरा हो, ताकि यात्रियों को नई सुविधाएं मिल सकें।
डीआरएम ने बताया कि लखनऊ मंडल में लगभग 40 स्टेशनों पर अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य जारी हैं। बाराबंकी उनमें एक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी स्थिति में घटिया सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। वे स्वयं समय-समय पर निरीक्षण के लिए आते रहते हैं। बंकी रेलवे क्रॉसिंग से संबंधित समस्या पर पूछे जाने पर डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने निर्देश दिए कि रेलवे गेट को न्यूनतम समय के लिए बंद किया जाए। इसका उद्देश्य ट्रैफिक जाम और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करना है। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक अरुण रायजादा, आरपीएफ व जीआरपी के पुलिसकर्मी आदि मौजूद रहे।