{"_id":"69805c5f6e709f020b04e6d5","slug":"barabanki-woman-murdered-by-strangulation-assailant-stole-her-bangles-and-earrings-police-say-this-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: महिला की गला दबाकर हत्या, बदमाश ने हाथों के कड़े और कान के झुमके लूटे; पुलिस ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: महिला की गला दबाकर हत्या, बदमाश ने हाथों के कड़े और कान के झुमके लूटे; पुलिस ने कही ये बात
Mon, 02 Feb 2026 01:43 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:43 PM IST
सार
बाराबंकी के बंकी कस्बे में बदमाशों ने 80 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी घर में घुसकर सोने के कड़े और झुमके लूट ले गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बाराबंकी में शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बा निवासी अशोक कुमार शुक्ला भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में कार्यरत हैं। उनके परिवार में 80 वर्षीय माता शकुंतला शुक्ला, पत्नी और दो अविवाहित बेटे शामिल हैं। परिवार का तीन मंजिला मकान कस्बे में स्थित है।
विज्ञापन
रविवार रात शकुंतला शुक्ला मकान के निचले हिस्से में अपने कमरे में सो रही थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य ऊपर के मंजिलों पर थे। इसी दौरान बदमाश गली की ओर खुलने वाले दूसरे दरवाजे से मकान में दाखिल हुए। परिजनों के अनुसार बदमाशों ने शकुंतला शुक्ला का गला दबाकर हत्या कर दी और उनके हाथों में पहने सोने के कड़े, कानों के झुमके व गले के अन्य जेवरात लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जब परिवार नीचे पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि इसी परिवार के यहां एक माह पूर्व करीब 85 हजार रुपये की चोरी की घटना भी हो चुकी है। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।