Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Husband murders wife, leaves behind eight-year-old daughter, locks the house, and flees.

बाराबंकी: पत्नी की हत्या कर आठ साल की बेटी को छोड़ घर में ताला लगाकर भागा पति, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 04 Nov 2026 12:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 04 Nov 2026 12:14 PM IST
सार

युवक की मां ने बताया कि बेटे ने अपनी मर्जी से सीमा के साथ कोर्ट मैरिज की थी। उनके मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप की गैरमौजूदगी में एक बाहरी व्यक्ति उसके घर आता-जाता था।

विज्ञापन
Barabanki: Husband murders wife, leaves behind eight-year-old daughter, locks the house, and flees.
मृतका सीमा व आरोपी संदीप। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मोहल्ले में पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आठ साल की बेटी को घर में बंद कर ताला लगाकर भाग जाने का मामला सामने आया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। मृतका सीमा के पिता धर्मेश के मुताबिक, आरोपी संदीप ने फोन कर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी थी। दंपती की आठ वर्षीय बेटी सिद्धि भी है, जो अक्सर पड़ोस में रहने वाली अपनी दादी सुनीता के पास रहती थी। घटना के समय बच्ची कहां थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


धर्मेश ने बताया कि रात में संदीप ने फोन कर पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात कही। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या करने और शव घर के बीच वाले कमरे में पड़े होने की जानकारी दी। फिर घर में ताला लगाकर चला गया। करीब सात घंटे बाद धर्मेश मौके पर पहुंचे तो घर बंद मिला। इस पर सभासद के पति बृजेश ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एएसपी विवेक तिवारी और सीओ सिटी आफताब आलम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


धर्मेश के मुताबिक, सीमा और संदीप की शादी करीब दस साल पहले कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। संदीप ऑटो चलाता था। दोनों काम के सिलसिले में लखनऊ आते-जाते थे। कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सीमा मायके चली गई थी। हालांकि, कुछ दिन बाद वह फिर संदीप के पास लौट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप की मां ने बताया कि बेटे ने अपनी मर्जी से सीमा के साथ कोर्ट मैरिज की थी। उनके मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप की गैरमौजूदगी में एक बाहरी व्यक्ति उसके घर आता-जाता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। परिवार को आशंका है कि इसी विवाद में हत्या की गई।


संदीप के सौतेले बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि उसे पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद की जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले उसका संदीप से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हत्या के कारणों और घटना के समय की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed