फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bar association

राम प्रसाद वर्मा अध्यक्ष तो दीपक बने महामंत्री

Sat, 30 Jan 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
bar association
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को राम प्रसाद वर्मा अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि महामंत्री पद पर दीपक कुमार सिंह तो कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

महामंत्री पद के दावेदारों में दीपक कुमार सिंह को 37 तथा निर्मल कुमार यादव को 22 मत प्राप्त हुए। जिसमें एक मत अवैध घोषित किया गया। 15 मतों से दीपक कुमार सिंह को विजयी घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए कड़े मुकाबले में जगदीश प्रसाद को 35 तथा अरुण कुमार पांडेय को 25 मत मिले। जिसमें से 10 मतों से जगदीश प्रसाद को निर्वाचित घोषित किया गया। बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 61 मतदाताओं को भाग लेना था।
विज्ञापन

इसमें से एक अधिवक्ता का मत नहीं पड़ सका। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद के लिए अब्दुल अहद प्रथम, पवन कुमार सिंह द्वितीय, राना प्रताप सिंह तृतीय चुने गए। संयुक्त मंत्री में अखिलेश वर्मा, शिव कुमार श्रीवास्तव, शेष नारायण वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक सदस्य के लिए नवमीलाल, सतीश गुप्ता, कालीप्रसाद यादव, आत्मेजय सिंह, राजेंद्र वर्मा, भूपेंद्र वर्मा तथा सामान्य सदस्य के लिए दिलीप कुमार, सुरेश बहादुर सिंह, पुतीलाल प्रजापति, सीतेंद्र पाल सिंह, अजीत वर्मा, दिनेश शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए । एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जगदेव प्रसाद मिश्र तथा कमेटी के सदस्य केपी द्विवेदी, सतनाम वर्मा, राजाराम नाग, मुरारी शरण दीक्षित ने चुनाव को संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed