{"_id":"61cb650a612f1808f95e9418","slug":"bank-barabanki-news-lko610990011","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के अंदर महिला से टप्पेबाजों ने उड़ाए 10 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के अंदर महिला से टप्पेबाजों ने उड़ाए 10 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बैंक में रुपये निकालकर गिनती कर रही महिला से टप्पेबाज 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इसकी तहरीर पीड़ित महिला ने पति के साथ नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी।
नगर कोतवाली के बंकी निवासी समाचार विक्रेता पुल्लन शुक्ला की पत्नी गीता शुक्ला मंगलवार को शहर के देवा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में पहुंची थी। यहां पर उसने अपने खाते से 25 हजार रुपये निकाले। जिसमें से पांच हजार रुपये वाली 50 रुपये के नोट की गड्डी उसने अपनी पर्स में रख लिये। उसके बाद पांच-पांच सौ रुपये के नोट वाले 20 हजार रुपये गिनने लगी।
यहीं बैंक के अंदर ही मास्क लगाकर बैठे दो युवकों ने गड्डी में एक नोट रंगीन होने व उसे बदलने की बात कहते हुए 10 हजार रुपये निकाल फरार हो गए। महिला ने काउंटर पर जाकर नोट बदला और उसके बाद रुपये गिने तो 10 हजार रुपये कम थे। जिस पर महिला बैंक में ही चीखने चिल्लाने लगी। सूचना पर उसका पति भी पहुंच गया।
विज्ञापन
इसकी शिकायत बैंक के मुख्य प्रबंधक उपेंद्र कुमार मिश्रा से की। इसके बाद बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो मास्क लगाए दो टप्पेबाज दिखे। जिस पर पुलिस से शिकायत की बात कही। इस पर महिला ने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।