फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Attacked his ex-wife in front of a panchayat and cut her nose

Barabanki News: भरी पंचायत में पूर्व पत्नी पर हमला कर काटी नाक

Thu, 21 Aug 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 21 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Attacked his ex-wife in front of a panchayat and cut her nose
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। कस्बा जहांगीराबाद में बुधवार को घरेलू विवाद निपटाने को लेकर बुलाई गई पंचायत में हुई कहासुनी के दौरान युवक ने अपनी पूर्व पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी। घायल महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस केस दर्ज कर हमलावर युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार कोतवाली देवा क्षेत्र के सिपहिया निवासी मनीराम की पुत्री सपना का विवाह करीब 15 साल पहले सफदरजंग थाना क्षेत्र के सुरवा कुटी निवासी लवकुश के साथ हुआ था। विवाह के बाद उनकी दो संतान थी। पांच साल पहले पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद उनमें संबंध विच्छेद हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद सपना का जुड़ाव लवकुश के चचेरे भाई दीपक से हो गया। सपना दोनों बच्चों को छोड़कर दीपक के साथ रहने लगी। इसी विवाद को लेकर बुधवार शाम जहांगीराबाद में शिल्पकारों के घर के पास समाज के लोगों की पंचायत बुलाई गई थी। इस दौरान पूर्व पति लवकुश ने चाकू से हमला कर सपना की नाक काट दी। अचानक घटी से घटना से सनसनी फैल गई। परिजनों ने घायल सपना को इलाज के लिए सीएचसी देवा में भर्ती कराया। सीओ सिटी हर्षित चौहान ने बताया आरोपी लवकुश के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पंचायत होने की बात संज्ञान में नहीं है। महिला की नाक में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed